test

आलिया को ट्रोल कर रहे थे अर्जुन कपूर, फ्रेंड ने दिया करारा जबाब

नई दिल्ली। सोशलमिडिया में इन दिनों बॉलीवुड के एक्टर्स से लेकर एक्ट्र्रेस काफी ज्यादा एक्टिव रहते है और इन्हीं में से एक है अर्जुन कपूर जो किसी न किसी कारण से हमेशा सुर्खियों में छा जाते है। इस बार भी उन्हें एक ट्रोल करना काफी भारी पड़ गया। अर्जुन कपूर ने इस बार आलिया भट्ट को उनके अफ्रीकी सफारी व्लॉग को लेकर जमकर ट्रोल किया। अभी हाल ही में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ छुट्टियां मनाने केन्या गई हुई थीं। जहां जाकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर अपने लेटेस्ट व्लॉग की जानकारी दी थी।
यहां हम बता दे, कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली आलिया ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है जिसमें वो समय समय पर अपने खास पलों की झलकियां अपने फैेंस को शेयर करती रहती हैं। और उनके फैंस भी उनकी तस्वीरे को देखने के लिए काफी उत्साहित रहते है।

आलिया ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनाउंस किया कि उनकी ट्रिप का लेटेस्ट वीडियो ब्लॉग अपलोड हो गया है। इस वीडियो ब्लॉग में आलिया स्थानीय डिशेज और स्थानीय लोगों के साथ बात करती नजर आईं। उन्होंने केन्या के जंगलों को भी काफी एक्सप्लोर किया और वे वीडियो के अंत में कहती हुई सुनाई दीं कि अगर आप किसी शेर या भैंस को देखते हैं तो अपनी जगह पर खड़े रहें लेकिन अगर आप भागते हैं तो वे भी आपका पीछा करेंगे।
अर्जुन कपूर ने आलिया भट्ट के इस कैप्शन पर परेशान होने वाले इमोजी के साथ लिखा 'व्लॉग'। दरअसल, अर्जुन ने व्लॉग की स्पेलिंग पर सवाल उठाए हैं। अर्जुन कपूर ने इसके लिए आलिया भट्ट को ट्रोल करने की कोशिश की। जिस पर आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा रंजन कपूर ने उनके कमेंट्स का करारा जवाब देते हुए लिखा, 'अर्जुन ये अमीरों की बात है, तुम नहीं समझोगे।'

आलिया भट्ट जल्द ही अपने पापा महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सड़क 2 में नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल जुलाई में रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया भट्ट,अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 'ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ भी दिखाई देंगी। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/352O8UI
आलिया को ट्रोल कर रहे थे अर्जुन कपूर, फ्रेंड ने दिया करारा जबाब आलिया को ट्रोल कर रहे थे अर्जुन कपूर, फ्रेंड ने दिया करारा जबाब Reviewed by N on September 23, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.