test

Anniversary special: प्रियंका चोपड़ा को दुल्हन बने देख रो पड़े थे निक जोनस, आंसू पोंछते हुए तस्वीर हुई वायरल


नई दिल्ली। आज यानी की 1 दिसंबर के दिन बॉलीवुड़ की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की शादी की पहली सालगिराह है। इसी दिन साल 2018 में जोधपुर के उम्मैद भवन हिंदू और क्रिश्चियन रीति रीवाज़ से शादी रचाई थी। इस शादी की तस्वीरें पूरी दुनिया में छाईं रही। इस शादी में प्रियंका और निक के केवल घरवाले ही शामिल थे। इस शादी सबसे खास बात रही प्रियंका की एंट्री।

priyanka chopra with her mom madhu chopra
प्रियंका जब ब्राइडल लुक में अपनी मां के साथ दुल्हन बनकर आती हैं तो निक प्रियंका को देख काफी इमोशनल हो गए थे। प्रियंका की तरफ देख निक रोने लगे थे। तस्वीरों में निक को आंसू पोंछते नज़र आए थे। प्रियंका और निक की जोड़ी को अक्सर पब्लिक प्लेस में भी रोमांटिक अंदाज में देखा गया। इनकी शादी की फोटोज आज भी सुर्खियों में रहती है।

nick jonas emotional after saw in priyanka chopra
वैसे अगर प्रियंका के गाउन के बारें में बात करें तो ये हाई नेक कॉलर, फुल लॉन्ग स्लीव गाउन में 23 लाख सीक्वेंस से कारीगरी की गई थी। उनका ये गाउन 75 फीट लंबा था। इतनी ही नहीं इस गाउन को लेस, मोती और स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजाया गया था। इस गाउन को तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे। वहीं निक के लुक की बात करें तो निक ने शादी में राल्फ लॉरेन के डिजाइन किए डबल ब्रेस्टेड टक्सीडो सूट पहने काफी हैंडसम लग रहे थे।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35UzH4v
Anniversary special: प्रियंका चोपड़ा को दुल्हन बने देख रो पड़े थे निक जोनस, आंसू पोंछते हुए तस्वीर हुई वायरल Anniversary special: प्रियंका चोपड़ा को दुल्हन बने देख रो पड़े थे निक जोनस, आंसू पोंछते हुए तस्वीर हुई वायरल Reviewed by N on December 01, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.