नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं बिपाशा बसु ने जॉन अब्राहम से दूरियां बनाने के बाद करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ शादी कर ली थी आज वे लोग अपना खुशहाल जीवन जी रहे है। विपाशा बसु भले ही फिल्मी की रंगीन दुनिया से दूर रह रही हो लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरे के जरिए सुर्खोंयों पर बनी रहती है। अभी हाल ही मेंं उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दुर्गा पूजा के मौके का है। बिपाशा बसु ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सिंदूर खेला की रस्म के दौरान बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर उनकी मांग में सिंदूर लगाते दिख रहे हैं।
बता दें कि बिपाश बसु (Bipasha Basu) फिल्म 'आदत' के साथ चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी इस फिल्म में उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) भी है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में आखिरी बार साथ दिखाई दिए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SYJlQn
No comments: