test

ये है सलमान खान का जबरा फैंन, मिलने के लिए साइकिल से तक किया 600 किलोमीटर का सफर

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती है। अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए फैंस कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसा ही मामला सलमान खान के फैन का सामने आया है। इस फैन ने अपने हीरो से मिलने के लिए साइकिल से 600 किलोमीटर का सफर तय कर गुवाहाटी पहुंचा। हम बात कर रहे हैं असम के तिनसुकिया के रहने वाले भूपेन लिकसन सलमान के फैन की।

bhupen likson

साइकिल से तय की 600 किमी की दूरी
आपको बता दें कि सलमान इन दिनों फिल्म फेयर अवॉर्ड फंक्शन की शूटिंग असम में कर रहे हैं। इस बात की जानकारी जब भूपेन लिकसन को हुई तो उन्होंने सलमान से मिलने का पूरा मन बना लिया और अपनी साईकिल उठाकर निकल लिए। लिकसन ने भाईजान से मिलने के लिए 600 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया।

पहले से ही मशहूर है ये फैन
सलमान का ये फैन पहले से भी काफी मशहूर हैं। दरअसल, वर्ष 2013 में उन्होंने साइकल के हैंडल को बिना हाथ लगाए महज 60 मिनट में 48 किलोमीटर तक साइकिल चलाई थी। उनके इस कीर्तिमान को इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स किया गया था। जैसा की हम जानते ही है कि सलमान खुद भी साइकलिंग करना कितना पसंद करते हैं। अक्सर उन्हें मुंबई की सड़कों पर साइकलिंग करते हुए देखा जाता है। अभी ये देखना है कि क्या सलमान ये फैन अपने हीरों से मिल पाता है या नहीं।

आने वाले फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग में बिजी हैं। प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान हाई स्तर का एक्शन करते नजर आएंगे। 'राधे' कोरियन फिल्म 'द आउटलाॅज' का हिंदी रीमेक है। इसमें भाईजान के अपोजिट दिशा पाटनी नजर आएंगी। वहीं रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में होंगे। यह इस वर्ष ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। इसमें पूजा एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका निभाएंगी। फरहाज समजी निर्देशत यह मूवी अगले साल ईद रिलीज होगी।

salman khan

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31Vq2dy
ये है सलमान खान का जबरा फैंन, मिलने के लिए साइकिल से तक किया 600 किलोमीटर का सफर ये है सलमान खान का जबरा फैंन, मिलने के लिए साइकिल से तक किया 600 किलोमीटर का सफर Reviewed by N on February 14, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.