test

सलमान खान मनाएंगे इस गर्लफ्रैंड के साथ अनूठे अंदाज में वेलेंटाइन डे

बॉलीवुड के सितारे वेलेंटाइन डे कुछ खास अंदाज में मनाएंगे। कोई अपनी पत्नी, तो कोई गर्लफ्रैंड के साथ 14 फरवरी को यादगार दिन बनाएंगे। इसी क्रम में सलमान खान इस प्यार भरे दिन को कथित गर्लफ्रैंड यूलिया वंतूर के साथ मनाएंगे। कहा जा रहा है कि सलमान वेलेंटाइन डे पर एक पार्टी होस्ट करने वाले हैं। जिसमें वो वेलेंटाइन थीम डिनर देंगे। यह पार्टी सलमान अपने घर पर ही देंगे। जिसमें सलमान के करीबी लोग और सलमान की फैमिली शामिल रहेगी।

कुछ समय पहले सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे कथित गर्लफ्रैंड यूलिया वंतूर, मलाइका अरोड़ा.अरबाज खान के बेटे अरहान खान के साथ आधी रात को साईकल राइड करते नजर आए। सलमान का ये स्पोर्टी अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था। बॉल्कबस्टर हिट भारत के बाद सलमान फिल्म दबंग 3 लेकर आए। जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। अब सलमान खान के पास दो फिल्में हैं। एक 'राधे' और दूसरी 'कभी ईद कभी दिवाली' फिल्म है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39snBSb
सलमान खान मनाएंगे इस गर्लफ्रैंड के साथ अनूठे अंदाज में वेलेंटाइन डे सलमान खान मनाएंगे इस गर्लफ्रैंड के साथ अनूठे अंदाज में वेलेंटाइन डे Reviewed by N on February 13, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.