test

इस हॉलीवुड मूवी का हिंदी रीमेक बनाएंगे रोहित शेट्टी, अक्षय-रणवीर को करेंगे कास्ट

अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की फिल्में लगातार हिट हो रही हैं। दोनों स्टार के कॅरियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। जल्द ही ये दोनों स्टार्स एक फिल्म में साथ काम करते नजर आ सकते हैं। अपनी फिल्मों में खतरनाक स्टंट करने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्द ही मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'बैड बॉयज' का हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी पसंदीदा स्टार कास्ट भी फाइनल कर ली है। नेहा धूपिया के चैट शो पर रोहित ने बताया कि अगर वह कभी 'बैड बॉयज' का हिंदी रीमेक बनाएंगे तो वह इसमें अक्षय और रणवीर को साथ में कास्ट करेंगे।

Rohit Shetty

पसंदीदा फ्रैंचाइजी में से एक
रोहित ने कहा कि 'बैड बॉयज' उनकी पसंदीदा फ्रैंचाइजी में से एक है। उन्हें विल स्मिथ के साथ मार्टिन लॉरेंस की कैमिस्ट्री कमाल की लगती है। उन्होंने ये भी बताया कि वह साल 2011 में इस फिल्म का रीमेक बनाना चाहते थे लेकिन फिर वह अपना कॉप यूनिवर्स क्रिएट करने में लग गए।

कॉप यूनिवर्स क्रिएट में बिजी
बता दें कि रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अब तक कुल चार फिल्में बन चुकी हैं। इनमें 'सिंघम', 'सिंघम-2', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' शामिल हैं। 'सूर्यवंशी' इस साल रिलीज होगी। इसमें अक्षय, अजय देवगन, रणवीर एकसाथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। कैटरीना कैफ फीमेल लीड रोल प्ले करेंगी।

इन फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार
वहीं अक्षय फिलहाल तो रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इसी बीच उनकी दूसरी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' से एक नई तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आईं। बता दें कि ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें अक्षय ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं 'लक्ष्मी बॉम्ब' तमिल फिल्म 'कंचना' का रीमेक है जिसे तुषार कपूर ने प्रोड्यूसर किया है। यह फिल्म इस साल 5 जून को रिलीज होगी।

ये हैं रणवीर की अपकमिंग फिल्म
रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की बॉयोपिक '83' के प्रमोशन में बिजी हैं। कबीर खान की यह फिल्म 1983 में जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। दीपिका पादुकोण इसमें रणवीर की पत्नीरोमी भाटिया की भूमिका में होंगी। यह फिल्म 10 अप्रेल को रिलीज होने वाली है। वहीं इसके अलावा वे जल्द ही फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में भी दिखाई देने वाले हैं।

ranveer singh

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/398E11J
इस हॉलीवुड मूवी का हिंदी रीमेक बनाएंगे रोहित शेट्टी, अक्षय-रणवीर को करेंगे कास्ट इस हॉलीवुड मूवी का हिंदी रीमेक बनाएंगे रोहित शेट्टी, अक्षय-रणवीर को करेंगे कास्ट Reviewed by N on February 05, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.