test

डे आउट के दौरान तैमूर के इस ब्लू कुर्ते की हो रही है जमकर चर्चा, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। बॉलीवुड के नन्हें नवाब और मीडिया के सबसे चाहते तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अक्सर अपने मम्मी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) संग डे आउट पर निकलते हैं। डे आउट पर निकलते हुए तैमूर का लुक बेहद ही खास होता है। वहीं जब उनकी मम्मी करीना कपूर खान से तैमूर के लुक के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो कभी भी तैमूर को महंगे कपड़े या किसी मंहगे ब्रांड का कपड़े पहनना पसंद नहीं करती है।

 

Taimur Ali Khan

डे आउट पर तैमूर की खींची गई तस्वीरों की चर्चा हर कहीं हो रही है। सोशल मीडिया पर तो तैमूर का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके कुर्ते ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इन तस्वीरों में तैमूर ब्लू रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। इस कुर्ते को उन्होंने ब्लू डेनिस शर्टस और ब्लू सैंडल के साथ ग्रीन कलर के चश्मे पहने हैं। जिसमें वो बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं।

Taimur Ali Khan

वहीं इस कुर्ते के बारें में बात करें तो उनके इस कुर्ते की कीमत एक हजार से दो हजार तक की बताई गई है। इसका प्रिंट African Dashiki शर्ट जैसा है। ये कुर्ता अब ऑनलाइन भी उपलब्ध है। तैमूर के इस लुक को कई लोगों ने पसंद किया। वहीं करीना और सैफ का मानना है कि वो कभी भी प्लानिंग के साथ उन्हें कुछ नहीं पहनाते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SfJihg
डे आउट के दौरान तैमूर के इस ब्लू कुर्ते की हो रही है जमकर चर्चा, कीमत जान हो जाएंगे हैरान डे आउट के दौरान तैमूर के इस ब्लू कुर्ते की हो रही है जमकर चर्चा, कीमत जान हो जाएंगे हैरान Reviewed by N on February 05, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.