test

बोनी कपूर का बड़ा खुलासा : बताया क्यों नहीं किया अर्जुन को लॉन्च, सलमान संग रिश्ते को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड की मशहूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति और प्रोड्यूसर बोनी कपूर इन दिनों अपने एक बयाने को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। हाल ही में एक दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने बच्चों अर्जुन कपूर, अंशुला, जाह्नवी और खुशी के बारे में खुलकर बातें की। इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ रिश्तें को लेकर भी कहा है, जो सोशल मीडिया छाया हुआ है। आपको बता दें कि सलमान और बोनी कपूर अच्छे दोस्त रह चुके हैं। दोनों ने साथ में 'वॉन्टेड' और 'नो एंट्री' जैसी हिट मूवीज दी हैं, लेकिन 2009 में वॉन्टेड के बाद से दोनों फिर कभी साथ नजर नहीं आए।

boney kapoor

सलमान का एहसान रहेगा
बोनी कपूर ने बताया कि अर्जुन को अभिनय की दुनिया में उतारने के लिए सलमान ने ही सुझाव दिया। मैं अर्जुन हमेशा से फिल्म डायरेक्टर बनना चाहता था और इसलिए मेरे पास उसे लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं था। लेकिन जब सलमान ने सुझाव दिया तो अर्जुन अभिनय के लिए तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि सलमान ने अर्जुन को अभिनय में आने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरे ऊपर सलमान का यह एहसान रहेगा। लेकिन दुर्भाग्य से सलमान के साथ मेरा रिश्ता अब तनावपूर्ण है।

boney kapoor

अर्जुन मेरे दिल में
बोनी के मुताबिक अर्जुन के मलाइका संग अफेयर की वजह से ही सलमान के बोनी-अर्जुन दोनों के साथ रिश्ते बिगड़े हैं। उन्होंने जवाब दिया कि उनके सभी बच्चे उनके पसंदीदा हैं, लेकिन खुशी कपूर उनके दिल के बहुत करीब है। उन्होंने कहा, खुशी मेरी आंखों की तारा है, क्योंकि वो सबसे छोटी है और मेरी सबसे छोटी संतान है। उन्होंने कहा कि अर्जुन मेरे दिल में है। मैं अपने बच्चों के लिए अपने प्यार के बारे में बहुत मुखर नहीं हूं क्योंकि मुझे लगता है कि उनके लिए मेरा प्यार स्वाभाविक हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39CTAyZ
बोनी कपूर का बड़ा खुलासा : बताया क्यों नहीं किया अर्जुन को लॉन्च, सलमान संग रिश्ते को लेकर कही ये बात बोनी कपूर का बड़ा खुलासा : बताया क्यों नहीं किया अर्जुन को लॉन्च, सलमान संग रिश्ते को लेकर कही ये बात Reviewed by N on February 16, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.