test

Web series: पाताल लोक के बाद अनुष्का शर्मा लेकर आ रही यह मिस्ट्री थ्रिलर मूवी, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक

Web series ( वेब सीरीज ) पाताल लोक की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस व प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा ( anushka sharma) नए प्रोजेक्ट बुलबुल (bulbbul) को लेकर आ रही है। जिसका फर्स्ट लुक बुधवार को रिलीज किया गया है। यह फिल्म इसी माह 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

बताया जा रहा है कि बुलबुल एक मिस्ट्री थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा है। "बुलबुल का फर्स्ट लुक, यह शानदार कहानी है, आत्मा खोज और न्याय के बारे में, जो कई रहस्य और साजिश में लिपटी हुई है।" जल्द से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, पाओली डैम, परमव्रत चटर्जी, राहुल बोस लीड रोल में नजर आएंगे।

आपको बता दें कि बुलबुल के बारे में फिलहाल अनुष्का ने अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसका फर्स्ट लुक देखकर ही फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। वे फिल्म से पहले फिल्म के ट्रेलर का भी इंतजार कर रहे हैं, ताकि वह इस फिल्म की कहानी के बारे में जान सके।

इंस्टाग्राम पर जो फर्स्ट लुक शेयर किया गया है,इसमें एक लड़की पेड़ की डालियों पर कूदती हुई कहीं जा रही है। वहीं बैकग्राउंड भी काफी आकर्षक नजर आ रहा है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने इससे पहले वेब सीरीज पाताल लोक बनाई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह वेब सीरीज क्राइम फ्री थ्रिलर है। जिसका प्रसारण अमेज़न प्राइम वीडियो पर 15 मई से शुरू हुआ था। इसका निर्माण क्लीन स्लेट फिल्म द्वारा किया गया। इस वेब सीरीज में जयदीप अहलावत, गुल पनाग, नीरज काबी, स्वास्तिका मुखर्जी, अभिषेक बनर्जी आदि ने मुख्य भूमिकाएं निभाई।

वेब सीरीज पाताल लोक में जाति ***** शब्दों का उपयोग होने पर वकील वीरेंद्र सिंह गुरुंग ने एक लीगल नोटिस भी फिल्म प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को भेजा था। इसके बाद नेपाली और गोरखा समाज ने भी आपत्ति जताई थी। वही उत्तर प्रदेश के लोनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक ने भी पुलिस में शिकायत कर पाताल लोक में उनकी तस्वीर के साथ की गई छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस प्रकार जहां पाताल लोक दर्शकों द्वारा जमकर पसंद की गई, वहीं यह वेब सीरीज विवादों में भी घिरी रही।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30wKr9V
Web series: पाताल लोक के बाद अनुष्का शर्मा लेकर आ रही यह मिस्ट्री थ्रिलर मूवी, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक Web series: पाताल लोक के बाद अनुष्का शर्मा लेकर आ रही यह मिस्ट्री थ्रिलर मूवी, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक Reviewed by N on June 10, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.