test

Dil Bechara' का तीसरा गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल, खूब देखा जा रहा है 'Khul Ke Jeene Ka'

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा (Dil Bechara)' इन दिनों सुर्खियों में छाई है। पिछले महीने सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद से उनकी यह आखिरी फिल्म को लेकर उनके चाहने वाली काफी उत्साहित है। इस फिल्म के दो गाने पहले रिलीज हो चुके है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। अब फिल्म दिल बेचारा को तीसरा गाना सामने आया है। इस गाने का टाइटल है 'खुलके जीने का' (Khulke Jeene Ka)। पिछले गानों की तरह यह भी इंटरनेट पर खूब देख जा रहा है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। रिलीज होने के महज एक घंटे के अंदर यूट्यूब पर इस गाने को 5 लाख से ज्यादा बार देखा चुका है और 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया गया है।

Dil Bechara' का तीसरा गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल, खूब देखा जा रहा है 'Khul Ke Jeene Ka'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री संजना सांधी बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैै। इस गाने ने एक बार फिर से सुशांत सिंह की यादा को ताजा कर दिया। यह गाना सुशांत सिंह और संजना सांघी पर फिल्माया गया। वहीं सुशांत इस गाने में रोमांस किंग शाहरुख खान की सिग्नेचर पोज देते हुए अपनी हिरोइन के साथ पोज दे रहे हैं। इस गाने में सुशांत अपनी गर्लफ्रेंड को खुलके जीने का संदेसा दे रहे हैं। सॉन्ग'खुलके जीने का' को अरिजीत सिंह और शशा तिरुपति ने आवाज दी है। इस गाने में ए. आर. रहमान का संगीत है। आपको बता दें कि फिल्म दिल बेचारा से संजना सांधी से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। संजना की यह पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनका हीरो सुशांत ने सुसाइड कर लिया।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार और जीने का जज्बा सिखाती हैं। मुकेश छाबड़ा 'दिल बेचारा' से निर्देशक के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। 24 जुलाई को हॉटस्टार प्लस डिज्नी पर रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि जब दिल बेचारा की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज का ऐलान किया गया था, तब सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने इसका विरोध किया था। अभिनेता के फैंस को कहना था कि वे अपने हीरो की आखिरी फिल्म को सिनेमाघरों में देखना चाहते है।

Dil Bechara' का तीसरा गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल, खूब देखा जा रहा है 'Khul Ke Jeene Ka'

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hg95AG
Dil Bechara' का तीसरा गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल, खूब देखा जा रहा है 'Khul Ke Jeene Ka' Dil Bechara' का तीसरा गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल, खूब देखा जा रहा है 'Khul Ke Jeene Ka' Reviewed by N on July 19, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.