test

ब्लैक टैंक टॉप, डेनिम शॉर्टस में Nora Fatehi ने ढाया कहर, देखें फोटोज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ( nora fatehi ) हाल ही ब्लैक टैंक टॉप, डेनिम शॉर्टस और कैप पहने नजर आईं। मुंबई के बांद्रा इलाके में फोटोग्राफर्स ने उन्हें मास्क पहने कैमरे में कैद किया।

यह भी पढ़ें : बीमारियों से जूझ रही एक्ट्रेस, भाई हुआ लकवे से ग्रस्त, आर्थिक तंगी के चलते मांग रही मदद

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और रैपर गुरु रंधावा ( Guru Randhawa ) के म्यूजिक वीडियो 'नाच मेरी रानी' पि( Naach Meri Rani Video Song ) छले महीने लॉन्च किया गया था। ये गाना फैंस को काफी पसंद आया। अब करीब 20 दिन बाद इसके कुल व्यूज 200 मिलियन को पार कर गए हैं। नोरा और रंधावा की जोड़ी एकसाथ आए और रिकॉर्ड ना बनें, ऐसा कैसे हो सकता है। फैंस को रंधावा की आवाज और नोरा के हॉट मूव्ज ने दिवाना बना दिया।

nora_fatehi_pics.png

नाच मेरी रानी सॉन्ग को रंधावा के साथ निकिता गांधी ने गाया है। तनिष्क बागची इसके कम्पोजर हैं। इस वीडियो से एक टीम के रूप में जुड़े सभी कलाकारों अपने अपने फील्ड के दिग्गज हैं। उनकी अपनी-अपनी फैन फॉलोइंग है। शायद यही वजह है कि ये गाना इतने लोगों को पसंद आया।

यह भी पढ़ें : भारती सिंह और हर्ष की तीसरी मैरिज एनिवर्सरी: जानिए दोनों के लिए क्या है सच्चे रोमांस का मतलब

nora_fatehi_pic.png

बात करें नोरा फतेही के फैंस की तो, इसका अंदाजा उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या से लगाया जा सकता है। हाल ही उनके इंस्टा फॉलोअर्स की संख्या 20 मिलियन हुई है। ये आंकड़ा उनकी पॉपुलैरिटी जानने के लिए काफी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37TkOSK
ब्लैक टैंक टॉप, डेनिम शॉर्टस में Nora Fatehi ने ढाया कहर, देखें फोटोज ब्लैक टैंक टॉप, डेनिम शॉर्टस में Nora Fatehi ने ढाया कहर, देखें फोटोज Reviewed by N on December 10, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.