test

सत्य साईं बाबा की बायोपिक में नज़र आएंगे भजन सम्राट Anup Jalota, शेयर की लुक की तस्वीरें

नई दिल्ली। वैसे तो हम भजन सम्राट अनूप जलोटा के कई अवतार देख चुके हैं। वहीं जल्द ही वह अब नए किरदार के साथ दर्शकों से मिलने आने वाले हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म सत्य साईं बाबा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की घोषणा खुद अनूप जलोटा ने ही थी। जिसमें उन्होंने अपने किरदार पर गर्व और धन्य होने की बात कही थी। हाल ही में उन्होंने अपने नए लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बंटोर रहा है।

यह भी पढ़ें- Nafisa Ali के मुसलमान और एक्ट्रेस होने पर एतराज था उनकी सास को, शादी के ही दिन निकाल दिया था घर से

सत्य साईं का किरदार निभाते हुए अनूप जलोटा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह 55 साल पहले उनके पिता से सत्य साईं बाबा से मिलने गए थे। उस दौरान उन्होंने भजन गाए थे। अनूप जलोटा ने यह भी बताया कि सत्य साईं उन्हें छोटा साईं कहकर बुलाया करते थे। वहीं अब जब इतने सालों बाद उन्हें सत्य साईं बाबा का रोल निभाने का मौका मिला है। तो वह खुद को काफी धन्य महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें 22 जनवरी 2021 को यह फिल्म रिलीज़ होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39JkA1s
सत्य साईं बाबा की बायोपिक में नज़र आएंगे भजन सम्राट Anup Jalota, शेयर की लुक की तस्वीरें सत्य साईं बाबा की बायोपिक में नज़र आएंगे भजन सम्राट Anup Jalota, शेयर की लुक की तस्वीरें Reviewed by N on January 18, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.