test

शादी के बाद हनीमून के लिए इस देश जाएंगे वरुण धवन और नताशा दलाल!

मुंबई। बाॅलीवुड फिल्ममेकर डेविड धवन ( David Dhawan ) के बेटे वरुण धवन ( Varun Dhawan ) 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वरुण की शादी के सारे समारोह अलीबाग के द मेंशन हाउस में 22 जनवरी से हो रहे हैं। इस दौरान वरुण की बैचलर पार्टी हो चुकी है। संगीत सेरेमनी शनिवार रात को हुई। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी के ठीक बाद दोनों पति-पत्नी हनीमून के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Viral Video: रोहित शेट्टी का असली स्टंट, हाथों में उठा ली कार, बोले-देसी घी और घर के खाने का कमाल

हनीमून के लिए जाएंगे इस देश
ऐसा लगता है कि वरुण और नताशा ( Natasha Dalal ) के हनीमून डेस्टिनेशन की प्लानिंग पहले ही हो चुकी है। वेडिंग सूत्र डाॅट काॅम की रिपोर्ट के अनुसार दोनों हनीमून के लिए तुर्की जा सकते हैं। यहां दुनिया के सबसे खूबसूरत और आलीशान होटल में वे ठहरेंगे। यह होटल तुर्की के इस्तांबुल में है। इसक नाम सिरागन पैलेस केम्पिंस्की होटल है। ये होटल दुनिया के सबसे महंगे होटल्स में से एक माना जाता है।

शादी में आएंगे केवल 50 लोग
वरुण की शादी में कोरोना गाडइलाइन के चलते ज्यादा लोग आमंत्रित नहीं किए गए हैं। इसमें 50 करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। इनमें शाहरुख खान, मनीष मल्होत्रा, शशांक खेतान, कुणाल कोहली फिल्मी दुनिया से होंगे। शादी के दौरान मोबाइल फोन भी बैन किए गए हैं। इसके चलते मेहमानों को फोटोज क्लिक करने की इजाजत नहीं होगी। होटल के कर्मचारी भी अपना फोन साथ नहीं रख पाएंगे।

यह भी पढ़ें : इस फिल्मकार को भा गई थी नरेन्द्र चंचल की आवाज, पहले गाने से ही मचा दी थी बाॅलीवुड में धूम

मेहमानों की लिस्ट

मेहमानों की लिस्ट में मनीष मल्होत्रा शामिल हैं। बताया जाता है कि मनीष का संबंध वरूण की मां से है, इसलिए उनको आमंत्रित किया गया है। शाहरूख खान भी मेहमानों में शामिल हैं। विवाह स्थल पर मनीष के अलावा शशांक खेतान, कुणाल कोहली का परिवार, वरूण की भतीजी अंजलि धवन को स्पाॅट किया गया है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को बुलाया गया है, लेकिन बोनी को नहीं। बाॅलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार करण जौहर और शशांक खेतान मेहमानों की लिस्ट में हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन के परिवार से किसी को नहीं बुलाया गया है। इसी तरह गोविंदा के परिवार को नाम भी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y7fHtH
शादी के बाद हनीमून के लिए इस देश जाएंगे वरुण धवन और नताशा दलाल! शादी के बाद हनीमून के लिए इस देश जाएंगे वरुण धवन और नताशा दलाल! Reviewed by N on January 23, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.