test

रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ कजिन की शादी में पहुंची Shraddha Kapoor, मीडिया के कैमरे देखते ही हुईं अलग.. यहां देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) रिसेन्टली अपने कजिन प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) की शादी में पहुंची थी। जहां से उनकी खास तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, श्रद्धा कपूर की जो फोटोज वायरल हो रही हैं उसमें वो अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि दोनों जैसे ही मीडिया के कैमरे देखते हैं तो अलग हो जाते हैं। दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क लगाकर रखा था।

 

rohan_shrestha.png

श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ के साथ उनके भाई सिद्धांत कपूर भी नजर आए। जो मीडिया को देखते ही उन्हें रोकने की कोशिश करते भी दिखे। हालांकि श्रद्धा की तस्वीरें रोहन के साथ कैप्चर हो ही गई। वरुण धवन की शादी के बाद श्रद्धा कपूर की शादी की खबरें भी सामने आईं थी। लेकिन एक्ट्रेस ने इस बात से इंकार कर दिया था।

shraddharohan.png

शादी से जाते वक्त श्रद्धा कपूर की इन फोटोज को कैप्चर किया गया। श्रद्धा ने इस दौरान वाइट कलर का लहंगा चोली पहना था और वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। रोहन श्रेष्ठ के साथ श्रद्धा का वीडियो भी सामने जिसे विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

shraddhaka.png

बता दें कि श्रद्धा और रोहन बचपन के दोस्त हैं और दोनों परिवारों का भी एक दूसरे के यहां आना जाना है। रोहन सेलिब्रिटी फोटोग्राफर और बिजनेसमैन भी हैं। वरुण धवन ने पिछले दिनों रोहन श्रेष्ठ के उनकी शादी में बधाई देने पर उनकी बारी का इशारा किया था। जिसके बाद श्रद्धा कपूर की शादी के कयास लगने शुरू हो गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aHSd4u
रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ कजिन की शादी में पहुंची Shraddha Kapoor, मीडिया के कैमरे देखते ही हुईं अलग.. यहां देखिए तस्वीरें रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ कजिन की शादी में पहुंची Shraddha Kapoor, मीडिया के कैमरे देखते ही हुईं अलग.. यहां देखिए तस्वीरें Reviewed by N on February 05, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.