test

शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता को किया विश

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आज भी पहले जितने हैंडसम और फिट हैं। हर कोई उनकी फिटनेस देखकर हैरान रह जाता है। 64 साल के होने के बावजूद अनिल अपनी उम्र से काफी यंग लगते हैं। जवानी के दिनों में भी अनिल कपूर के हैंडसम चेहरे पर कई लड़कियां मरती थीं। लेकिन उन्हें प्यार हुआ सुनीता से, वो भी पहली नजर में। दोनों की शादी को आज 37 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर पत्नी सुनीता को विश किया है।

मैं सुरक्षित हूं
अनिल कपूर ने सुनीता के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से कुछ परिवार के साथ हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने रोमांटिक मैसेज भी लिखा है। वह लिखते हैं, "सभी प्रेम कहानियां और कहावतें हमारी प्रेम कहानी के आगे छोटी लगती है। जब तुम मेरे साथ हो तो मुझे पता है मैं सुरक्षित हूं और खुश हूं! तुम हमारे जुड़े हुए परिवार की आधार हो। हम सोच भी नहीं सकते कि तुम्हारे बिना हम अपनी जिंदगी में क्या करेंगे।" अनिल ने आगे लिखा, "मैं अपनी जिंदगी कुछ इस तरह से बिताना चाहता हूं जहां तुम्हें मैं भरपूर प्यार दे सकूं, जिसकी तुम हकदार हो। हैप्पी एनिवर्सरी।"

सेलेब्स ने किया कमेंट
अनिल कपूर का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके पोस्ट पर अबतक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने उन्हें एनिवर्सरी पर बधाई दी है।

20-25 लड़कियों को किया डेट
बता दें कि शादी से पहले अनिल कपूर ने बहुत लड़कियों को डेट किया था। अर्जुन कपूर के साथ दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ाई का बिल्कुल भी शौक नहीं था। इसलिए वो कॉलेज की कैंटीन में जाकर बैठ जाते थे। इस दौरान उन्होंने 3-4 लड़कियों को डेट किया। इसके बाद बॉलीवुड में उन्होंने 20-25 लड़कियों को डेट किया। अनिल कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि सबसे बेस्ट सुनीता थीं। वो मेरी दोस्त भी थीं और हम दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने 19 मई, 1984 में शादी की। फिल्म ‘मेरी जंग’ के बाद अनिल कपूर ने सुनीता को प्रपोज करने का फैसला किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SWS5sl
शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता को किया विश शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता को किया विश Reviewed by N on May 19, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.