test

ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स इसलिए पसंद नहीं करते थे सलमान खान को, एक्टर ने खुद किया था खुलासा

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के अफेयर के चर्चे खूब सुर्खियों में रहे हैं। दोनों ने एक जमाने में एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताया, तो बाद में वो दिन भी देखने पड़े, जब ऐश्वर्या ने सलमान पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप भी लगाए। दोनों का ब्रेकअप हो गया और उनका ये रिलेशन शादी तक नहीं पहुंच पाया। एक इंटरव्यू में सलमान ने खुद खुलासा किया था कि ऐश्वर्या के पैरेंट्स उनको क्यों पसंद नहीं करते थे।

सलमान की पुराना अफेयर था ऐश के पैरेंट्स की नापसंदगी की वजह
रिपोर्ट्स के अनुसार, जब सलमान और ऐश्वर्या एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, तब दोनों के ही फैमिलीज को इस बात की जानकारी थी। बताया जाता है कि सलमान-ऐश्वर्या एक-दूसरे के परिवारों से मिल चुके थे। हालांकि ऐश्वर्या के पैरेंट्स सलमान को पसंद नहीं करते थे।। एक इंटरव्यू में खुद सलमान ने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि ऐश्वर्या के माता-पिता बहुत अच्छे हैं। परिवार की सोच एक्टर के परिवार की तरह ही है। बकौल सलमान, ऐश्वर्या के माता-पिता को एक्टर के पुराने अफेयर की जानकारी थी। इसलिए एक्ट्रेस के पैरेंट्स सलमान को उनकी बेटी के लिए पसंद नहीं करते थे।

गौरतलब है कि सलमान और ऐश्वर्या के रिलेशन के टूटने के बाद एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए विवेक ओबेरॉय को डेट किया था। हालांकि ये रिश्ता बहुत आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। दोनों के एक बेटी आराध्या है। सलमान खान ने अब तक विवाह नहीं रचाया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UI5PIO
ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स इसलिए पसंद नहीं करते थे सलमान खान को, एक्टर ने खुद किया था खुलासा ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स इसलिए पसंद नहीं करते थे सलमान खान को, एक्टर ने खुद किया था खुलासा Reviewed by N on August 24, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.