test

जब नोरा फतेही ने जताई तैमूर से शादी करने की इच्छा, मां करीना ने दिया ऐसा जवाब

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने एक बार एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान से शादी करने की इच्छा जताई थी। नोरा ने यह बात करीना कपूर को उनके चैट शो 'वॉट वुमन वान्ट' में कही थी। नोरा की यह इच्छा सुन एक बार तो करीना चौंक गई थीं। हालांकि उन्होंने नोरा को जवाब भी दिया था।

नोरा ने तैमूर से शादी करने की जताई इच्छा
दरअसल, करीना कपूर के शो 'वॉट वुमन वान्ट' में एक बार नोरा फतेही गेस्ट के रूप में पहुंची थीं। इस शो पर नोरा ने करीना के बेटे तैमूर को लेकर कहा था कि जब तैमूर बड़ा हो जाएगा, तब वह उनसे शादी करना चाहेंगी। करीना ने कहा कि उनके पति सैफ अली खान और वे खुद नोरा के डांस मूव्ज से प्रभावित हैं। इस पर नोरा ने करीना को धन्यवाद देते हुए कहा कि,'मैं उम्मीद कर रही हूं कि जब तैमूर बड़ा हो जाएगा, तो हम उसकी और मेरी सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं।

दोनों के नामों को लेकर हुई ट्रोलिंग
जब करीना और सैफ ने अपने पहले बेटे का नाम तैमूर रखा था, तो लोगों ने खूब ट्रोल किया था। लोगों का कहना था कि उन्होंने जो नाम रखा है वह भारतीयों पर अत्याचार करने वाला शासक था। उसने भारत को लूटा था। तैमूर को लेकर टीवी शोज पर डिबेट तक होने लगी थी। इसके बाद जब करीना की बुक से उनके दूसरे बेटे का नाम पता चला, तो भी लोगों ने इस कपल को वैसे ही ट्रोल किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sH4pLf
जब नोरा फतेही ने जताई तैमूर से शादी करने की इच्छा, मां करीना ने दिया ऐसा जवाब जब नोरा फतेही ने जताई तैमूर से शादी करने की इच्छा, मां करीना ने दिया ऐसा जवाब Reviewed by N on August 24, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.