test

सेलेब्स का फेवरेट रहा है अलीबाग, दीपिका पादूकोण का ही नही शाहरुख खान सहित कई बड़े स्टार्स तक के आलीशान घर मौजूद

नई दिल्ली। मुबंई के चकाचौध भरी दुनिया से अलग रहकर हरे भरे शांत वातावरण में रहना हर स्टार पसंद करता है। ऐसी ही एक जगह है मुंबई में स्थित अलीबाग जिसे सितारों का गोवा कहा जाता है। समुद्र की लहरों के बीच हरी भरी जगह पर बसा यह शहर काफी खूबसूरत है। इस शांत जगह में हर सितारें अपना आलीशान घर बनवा रहे है। जहां पर ये अपनी थकान को दूर करने के साथ यहां छुट्टियां मानने आते हैं। हाल ही में इस जगह पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी घर लिया है जो बेहद मंहगा होने के साथ आलीशान है। इससे पहले और भी कई बड़े एक्टर्स है जो इस जगह पर अपना घर बना चुके है। जानिए उनके नाम

over_pics.png

शाहरुख खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सुपरस्टार शाहरुख खान का आता है जो अपनी फिल्मों के साथ साथ शानो-शौकत के लिए भी जाने जाते है। हर सुंदर जगह पर वो अपने पैसों को इनवेस्ट करने में कभी नही चूकते है। दिल्ली मुंबई के अलावा न्यूयार्क लंदन दुबई में भी इनके आलीशान घर है। सालों पहले अलीबाग में उन्होने शानदार घर बनाया था। इस घर में सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं।

virat.png

अनुष्का शर्मा

इसके बाद दूसरा नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली का आता है जो अलीबाग में एक शानदार घरके मालिक है। इन्होंने साल 2020 में लॉकडाउन को दौरान इसी घर में रहकर समय बिताया था य घर भी मुबई के घर की तरह काफी मंहगा और शानदार है।

rahul_ghar.jpg

राहुल खन्ना

बॉलीवुड एक्टर राहुल खन्ना का भी अलीबाग में अपना घर है। चारों की खूबसूरत हरियाली को देख यहां वो भी अक्सर छुट्टियां मनाने आते हैं।

eanveer.jpg

दीपिका-रणवीर

इन स्टार्स के घर बनने के बाद अब इस खूबसूरत जगह पर दीपिका-रणवीर ने भी अपना घर ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपवीर ने समुद्र के किनारे एक बहुत बड़ा प्लॉट खरीदा है। इस प्लॉट पर दो 2 शानदार बंगले बने हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tKtbdL
सेलेब्स का फेवरेट रहा है अलीबाग, दीपिका पादूकोण का ही नही शाहरुख खान सहित कई बड़े स्टार्स तक के आलीशान घर मौजूद सेलेब्स का फेवरेट रहा है अलीबाग, दीपिका पादूकोण का ही नही शाहरुख खान सहित कई बड़े स्टार्स तक के आलीशान घर मौजूद Reviewed by N on September 15, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.