test

दादी के साथ बैठा ये बच्चा इंडस्ट्री का बहुत बड़ा स्टार, क्या आपने पहचाना?

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स का लोगों के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। फैंस अपने फेवरिट स्टार की एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं, फैंस अपने पसंदीदा स्टार से जुड़ी हर जानकारी के बारे में भी जानना चाहते हैं। फैन्स में इस बात को लेकर भी काफी उत्सुकता रहती है उनके चहेते सितारे बचपन में कैसे दिखते थे। अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में दिख रहा बच्चा आज बॉलीवुड का बहुत बड़ा स्टार है। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आप देख सकते हैं कि बच्चा अपनी दादी के साथ नजर आ रहा है। इस फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

sunny_deol.jpg

यह भी पढ़ें: जब हेमा मालिनी ने दिया दो बेटियों को जन्म तो इस बात का खूब हुआ था पछतावा

दादी के साथ नजर आ रहा ये बच्चा बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ चुका है। लेकिन अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए कि ये स्टार कौन है तो बता दें कि ये सनी देओल हैं। क्यों रह गए हैरान। जी हां, ये सनी देओल की तस्वीर है, जो अपनी दादी के साथ बैठे हुए हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है सनी अपने बचपन में काफी मासूम थे। उनकी मासूम शक्ल लोगों का दिल जीत रही है। उनकी इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस उनके इस फोटो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आलिया ने अपने फोन स्क्रीन पर लगा रखी है रणबीर की फोटो, शादी पर दिया ये रिएक्शन

बता दें कि सनी देओल कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। सनी देओल ने साल १९८२ में फिल्म बेताब से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह लीड रोल में थीं। उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। इन दिनों सनी देओल फिल्म गदर २ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक बार फिर उनके साथ अमीषा पटेल दिखाई देंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nfjO4a
दादी के साथ बैठा ये बच्चा इंडस्ट्री का बहुत बड़ा स्टार, क्या आपने पहचाना? दादी के साथ बैठा ये बच्चा इंडस्ट्री का बहुत बड़ा स्टार, क्या आपने पहचाना? Reviewed by N on November 15, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.