test

क्या प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं बेबी प्लानिंग, कहीं यह बड़ी बात

'ग्लोबल आइकॉन' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) इन दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउट से पति का सरनेम जोनस हटाने को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। नाम हटाए जाने पर लगातार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनास (Nick Jonas) के तलाक के कयास लगाए जा रहे है। हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस (Nick Jonas) के साथ तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) का शो Jonas Brother Family Roast रिलीज हो गया है। इस शो में एक्ट्रेस जमकर अपने पति निक जोनस और उनके परिवार का मजाक उड़ाती दिखाई पड़ीं। एक्ट्रेस ने निक जोनस को बच्चा तक कह डाला जिसके बाद प्रियंका के पति का चेहरा लाल हो गया।

लेकिन क्या वाकई प्रियंका अपने पति निक से तलाक लेने जा रही हैं? इन खबरों के बीच उनकी मां मधु चोपड़ा ने इस बात का खंडन किया हैं। तो वहीं प्रियंका की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया हैं। एक तरफ जहां प्रियंका और निक के तलाक की खबरें लगातार तूल पकड़ रही हैं। तो वहीं प्रियंका ने अपने शो में प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ी बात कह डाली।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका जल्द ही 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'सिटाडेल' नाम की वेब सीरीज में नजर आएंगी। फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा ने ये वीडियो शेयर करके अपने तलाक की अफवाहों को बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह कर रहे फैमिली प्लानिंग, कहा- दीपिका की तरह चाहिए बेटी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xl1cDz
क्या प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं बेबी प्लानिंग, कहीं यह बड़ी बात क्या प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं बेबी प्लानिंग, कहीं यह बड़ी बात Reviewed by N on November 25, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.