test

बहनों की ही तरह हैं ग्लैमरस, लेकिन फिल्मों से दूर रहती हैं इन एक्ट्रेसेस की बहनें

बॉलीवुड में बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार के कारण भी मशहूर हैं। इनमें से बहुत सी अभिनेत्रियों को विरासत में फिल्मी दुनिया मिली है। लेकिन बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया है। ये अभिनेत्रियां आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ये आज खुद ही ग्लैमर का पर्याय बन गई हैं। ऐसी अभिनेत्रियों में भूमि पेडनेकर से लेकर कृति सेनन जैसे नाम शुमार हैं। इन अभिनेत्रियों की बहनें भी हैं। इनकी बहनें किसी भी मामले में इनसे कमतर नहीं हैं। लेकिन इन सुपरस्टार अभिनेत्रियों की ये सुपरहॉट सिस्टर्स अकसर लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

taapsee_pannu_shagun_pannu.jpg


शगुन पन्नू


अपनी अदाकारी से हर किसी को प्रभावित करने वालीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू की बहन हैं शगुन पन्नू। शगुन बॉलीवुड की दुनिया से कोसो दूर रहती हैं और वह वेडिंग प्लानर का काम करती हैं। शगुन देखने में बिलकुल तापसी की ही तरह नजर आती हैं।

disha_patani_khushboo_patani.jpg


खुशबू पटानी


बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी की खूबसूरती के करोड़ों लोग दीवाने हैं। मगर क्या आप जानते हैं दिशा की एक बहन भी हैं जो ग्लैमर के मामले में उनसे बिलकुल कम नहीं हैं। जी हां, दिशा की बहन का नाम है खुशबू पटानी। खुशबू भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं।

bhoomi_padnekar_samiksha_padnekar.jpg


समीक्षा पेडनेकर

शुभ मंगल सावधान, टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी अब हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस बन चुकी हैं। भूमि की एक बहन है जिनका नाम समीक्षा हैं, जो हूबहू उनकी तरह दिखती हैं। देखने से तो लगता है ये दोनों जुड़वा बहने हैं लेकिन ऐसा नहीं है। समीक्षा बॉलीवुड से दूर हैं। वह पेशे से एक वकील हैं।

rhea_kapoor_sonam_kapoor.jpg


रिया कपूर


सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोनम कपूर को बॉलीवुड का फैशन आइकन कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सोनम कपूर के स्टायलिश लुक के पीछे उनकी बहन रिया कपूर का योगदान है। सोनम की बहन रिया कपूर उनकी ज्यादातर ड्रेसेज को स्टाइल करती हैं। रिया सोशल मीडिया पर भी अपने से ज्यादा सोनम की पिक्चर्स शेयर करती हैं। रिया कपूर भी खूबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। उन्हें ग्लैमरस दुनिया से दूर रहना ज्यादा पसंद है।

isabelle_kaif_katrina_kaif.jpg


इसाबेल कैफ


कैटरीना कैफ 5 बहनें हैं। इनमें से उनकी छोटी बहन इसाबेल कैटरीना के साथ ही मुंबई में रहती हैं। इसाबेल भी देखने में किसी एक्ट्रेस की तरह ही ग्लैमरस और खूबसूरत हैं। इसाबेल अभी तक फिल्मों से दूर हैं। मगर जल्द ही उनके बॉलीवुड डेब्यू देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े - सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में हुए भर्ती
यह भी पढ़े - जानिए TMKOC की सोनू की बोल्ड फोटोज खींचने वाला कौन है ये मिस्ट्री बॉय



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3z7h8du
बहनों की ही तरह हैं ग्लैमरस, लेकिन फिल्मों से दूर रहती हैं इन एक्ट्रेसेस की बहनें बहनों की ही तरह हैं ग्लैमरस, लेकिन फिल्मों से दूर रहती हैं इन एक्ट्रेसेस की बहनें Reviewed by N on December 26, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.