test

रात भर इंतजार करता रहा फैन, जैसे ही पहुंची दीपिका किया ऐसा काम जिसने देखा रह गया दंग

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपना 34वां बर्थडे लखनऊ में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ सेलिब्रेट किया। उनके साथ पति रणवीर सिंह भी इस सेलिब्रेशन में साथ नजर आए। इससे पहले जब वे लखनऊ जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो एक फैन केक लेकर उनका इंतजार कर रहा था। उसने दीपिका से केक काटने की गुजारिश की और वे मना नहीं कर सकीं। एक्ट्रेस ने केक काटा और फैन को भी केक खिलाया। इस दौरान रणवीर पत्नी के लिए हैप्पी बर्थडे गाते नजर आए। दीपिका ओरेंज कलर की फ्रंट नॉट वाली शर्ट और जींस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने हील्स और स्टाइलिश सनग्लासेस कैरी किए थे। वहीं रणवीर सिंह चैक ओवरकोट के साथ ब्लू शर्ट और पैंट में नजर आए।

deepika padukone

आलिया ने भी किया विश
फैंस ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी डिंपल गर्ल को बर्थडे विश किया। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दीपिका की फोटो शेयर करते हुए लिखा,'हैप्पी बर्थडे लवली...आपका दिन बहुत,बहुत खूबसूरत हो।' बता दें कि दीपिका और आलिया अच्छी दोस्त हैं। दोनों जब भी साथ होती हैं तो उनके बीच एक प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इसके साथ ही हमेशा दोनों एक दूसरे के काम की तारीफ करते रहते हैं।

deepika padukone

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZQEouo
रात भर इंतजार करता रहा फैन, जैसे ही पहुंची दीपिका किया ऐसा काम जिसने देखा रह गया दंग रात भर इंतजार करता रहा फैन, जैसे ही पहुंची दीपिका किया ऐसा काम जिसने देखा रह गया दंग Reviewed by N on January 05, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.