test

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या पहुंची 50 मिलियन के पार, कमाई के मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। बॉलीवुड और हॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी क्वीन बनकर छाने लगी है। इंटरनेट की दुनिया में उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। जी हां, प्रियंका इंस्टाग्राम पर 50 मिलिनयन फॉलोअर्स पाने वाली दूसरी भारतीय हैं।

2019 में आई रिच लिस्ट में भारत के ये दो नाम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार प्रियंका को स्पांसर पोस्ट करने पर 2 लाख 71 हजार डॉलर दिए जाते हैं। वहीं विराट कोहली को 1 लाख 96 हज़ार दिए जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका फरहान अख्तर ( farhan akhtar ) संग 'द व्हाइट टाइगर' ( The White Tiger ) में दिखाई देंगी। जो सिनेमाघरों में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V9d8Hp
प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या पहुंची 50 मिलियन के पार, कमाई के मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या पहुंची 50 मिलियन के पार, कमाई के मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे Reviewed by N on February 21, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.