test

स्टूडियो में नींद की गोलियां खाकर मीका सिंह की मैनेजर ने की खुदखुशी, शव को बरमाद कर परिवारजनों के पास भेजा

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ( Mika Singh ) की मैनेजर की खुदखुशी करने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के अंधेरी में रह रही उनकी मैनेजर सौम्या खान ( soumya khan ) ने नींद की गोली खाकर खुदखुशी कर ली है। मीका सिंह ने उनकी मौत का दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर को शेयर कर मैसेज में लिखा है- "वाहेगुरू का खालसा वाहेगुरू जी की फतेह। ये बताते हुए काफी दुख हो रहा है की हमारी सौम्या हमे छोड़कर दूसरी दुनिया में चली गई है। वो बहुत ही छोटी सी उम्र में अपने पीछे कई यादों को छोड़ को चली गई है। भगवान उनकी आत्म को शांति दे।"

बता दें कि 28 साल की सौम्या का शव को उनके परिवार वालों के पास पंजाब भेज दिया गया है। उनके माता-पिता नहीं है लेकिन पंजाब में सौम्या के दादा-दादी रहते है। वहीं उनका अंतिस संस्कार किया जाएगा। सौम्या की मौत के बाद उनके पति जोहेब खान ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर को शेयर किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vYaPfu
स्टूडियो में नींद की गोलियां खाकर मीका सिंह की मैनेजर ने की खुदखुशी, शव को बरमाद कर परिवारजनों के पास भेजा स्टूडियो में नींद की गोलियां खाकर मीका सिंह की मैनेजर ने की खुदखुशी, शव को बरमाद कर परिवारजनों के पास भेजा Reviewed by N on February 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.