test

टाइगर श्रॉफ को दिशा पाटनी ने देखा ऐसी हालत में, रह गई शॉक्ड, सोशल मीडिया पर लिख दिया कुछ ऐसा

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों छाए हुए हैं। यह लव बर्ड कई बार पार्टी और इवेंट में एक साथ नजर आ चुके है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली टाइगर आए दिन अपनी फोटो और वीडियो फैंस के लिए शेयर करते रहते है। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। इसको देखकर उनकी गर्लफ्रेंड दिशा कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाई।

Tiger Shroff

आपको बता दें कि टाइगर का हाल ही में ' I am a Disco Dancer 2.0' जारी हुआ है। इसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे है। इस गाने में उन्होंने शानदार डांस किया है। टाइगर को इस गाने में शर्टलेस देखकर रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी काफी इंप्रेस हुई हैं। उन्होंने टाइगर की यह फोटो देखी वह खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। दिशा ने टाइगर की फोटो पर ‘बॉडी’ लिखा है, साथ ही उन्होंने दो फायर इमोजी बनाए हैं।

सोशल मीडिया पर टाइगर की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने सीक्वंस पैंट्स पहनी है। इस लुक को टाइगर ने ब्लैक जैकेट और शेड्स में नजर आ रहे है। यह गाना साल 1982 में आए मिथुन चक्रवर्ती के गाने का रीक्रिएशन वर्जन है। इसे बेनी दयाल ने गाया है और अंजान ने लिखा है। इस गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को मार्टिस ने की है। चंद घंटों में इस फोटो पर लाखों की संख्या में लाइक्स आ चुके हैं और फैंस खूब कमेंट भी कर रहे है।

Tiger Shroff

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dfCz0k
टाइगर श्रॉफ को दिशा पाटनी ने देखा ऐसी हालत में, रह गई शॉक्ड, सोशल मीडिया पर लिख दिया कुछ ऐसा टाइगर श्रॉफ को दिशा पाटनी ने देखा ऐसी हालत में, रह गई शॉक्ड, सोशल मीडिया पर लिख दिया कुछ ऐसा Reviewed by N on March 19, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.