test

पापा सैफ संग बिना मास्क पहने घूमते नज़र आए तैमूर अली खान,मीडिया को देखते ही बनाए फनी चेहरें,देखें वीडियो

नई दिल्ली। पटौदी खानदान के वारिस तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) सभी के पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं। बेहद ही छोटी उम्र में तैमूर ने सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। कभी वो अपने स्टाइल से तो कभी शरारतों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के चलते बॉलीवुड में लॉक डॉउन हो चुका है। करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) ने खुद को आइसोलेशन में रखा है। लेकिन पिता सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) बेटे तैमूर संग सड़को पर अक्सर घूमते हुए दिखाई देते हैं। बीते दिन यानी की बुधवार को तैमूर को पापा संग स्पॉट किया गया।

Taimur Ali Khan

इस तस्वीरों को शटरबग्स ने अपने कैमरे में कैद किया। तैमूर भी अब जानने लगे हैं कि कैमरे के सामने किस तरह से पोज देने हैं। दरअसल, तैमूर पहले आराम से पापा सैफ संग आ रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने कैमरों में देखा उन्होंने तैमूर ने चेहरे बनाने शुरू कर दिए। जिन्हें देख मीडिया का दिन बन गया। उनके इन फनी चेहरों को देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। यहां तक उनके फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर कह रहें हैं कि 'अगर हम छिंकते हैं तो हम शायद ऐसा ही मुंह बनाते हैं।' बैटमैन की टी-शर्ट पहने तैमूर काफी क्यूट लग रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। करीना कपूर खान के लाडले बिना मास्क पहने घूमते नज़र आए। वहीं सैफ अली खान ने भी मास्क नहीं पहना था।

बता दें जन्म से पहले ही तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) मीडिया के फेवरेट हो गए थे। उनके जन्म से लेकर अब तक मीडिया तैमूर की हर गतिविधियों को अपने कैमरों में कैद करता हुआ नज़र आता है। तैमूर बाकी स्टार किड्स को कड़ी टक्कर देते नज़र आते हैं। फैन फॉलोइंग की बात करें तो तैमूर का सोशल मीडिया पर एक फैन पेज नाम से अकाउंट है। उस पर तैमूर की हर फोटोज को अपलोड किया जाता है। उनके चाहने वालों की संख्या भी मिलियन में है। बता तैमूर को टिम टिम के नाम से भी जाना जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3a14sHy
पापा सैफ संग बिना मास्क पहने घूमते नज़र आए तैमूर अली खान,मीडिया को देखते ही बनाए फनी चेहरें,देखें वीडियो पापा सैफ संग बिना मास्क पहने घूमते नज़र आए तैमूर अली खान,मीडिया को देखते ही बनाए फनी चेहरें,देखें वीडियो Reviewed by N on March 19, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.