test

Salman Khan के बाद Karan Johar बनेंगे नच बलिए 10 के प्रोड्यूसर! क्या मिल पाएगा दर्शकों का प्यार?

नई दिल्ली | अनलॉक शुरू होने के बाद फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है। अब टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो नच बलिए का 10वां (Nach Baliye 10) सीजन शूरू होने जा रहा है। मेकर्स इसे जल्द स्टार्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसे प्रोड्यूस करने में करण जौहर (Karan Johar) का नाम सामने आ रहा है। जहां एक तरफ करण जौहर सुशांत के फैंस के निशाने पर हैं वहीं दूसरी तरफ वो अपने काम को लेकर पूरी तरह से एक्टिव हैं। गौरतलब हो कि नच बलिए का 9वां सीजन (Nach Baliye 9) काफी हिट रहा था। उसे सलमान खान (Salman Khan) ने प्रोड्यूस किया था। जिसके विजेता प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) बने थे। दोनों ने बाद में शादी भी कर ली।

खबरों की मानें तो चैनल और करण जौहर के बीच बातचीत हुई है। प्रोड्यसूर और डायेक्टर करण जौहर ने इसमें पॉजिटिव रुख (Karan Johar can produce Nach Baliye 10) दिखाया है। चैनल नच बलिए 10 को लेकर काफी सीरियस है और इसको दर्शकों के बीच हिट कराने की प्लानिंग (Nach Baliye 10 makers planning) के हिसाब से बना रहा है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब करण जौहर किसी टीवी शो को प्रोड्यूसर करेंगे। अगर सबकुछ ठीक रहा तो शो जल्द ही सितंबर महीने में शुरू हो सकता (Nach Baliye 10 to go on-floors in September) है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार करण जौहर निशाने पर हैं। सुशांत के फैंस लगातार उनकी बहिष्कार कर रहे (Karan Johar boycott after Sushant death) हैं। कंगना रनौत ने भी कई आरोप लगाए हैं। ऐसे में नच बलिए जैसे फेमस शो को दर्शकों का कितना प्यार मिलेगा ये देखने वाली होगी।

गौरतलब हो कि नच बलिए में जोड़ियो की डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। हालांकि अभी कोरोना वायरस (coronavirus) के चलते तय नियमों के तहत ही शूटिंग हो रही है। इसीलिए मेकर्स इसे दो-तीन महीने बाद ऑन-फ्लोर करने की तैयारी में हैं। शो के लिए टीवी के पॉपुलर कपल्स की तलाश शुरू कर दी गई है। नच बलिए हमेशा किसी ना किसी थीम के साथ शुरू होता है। इस बार देखने वाली बात होगी कि कोरोना में किस तरह की थीम को रखा जाता है। अभी चैनल की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट (No official announcement of Nach Baliye 10) होनी बाकी है। उसके बाद ही कुछ कहा सकेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hAeUJF
Salman Khan के बाद Karan Johar बनेंगे नच बलिए 10 के प्रोड्यूसर! क्या मिल पाएगा दर्शकों का प्यार? Salman Khan के बाद Karan Johar बनेंगे नच बलिए 10 के प्रोड्यूसर! क्या मिल पाएगा दर्शकों का प्यार? Reviewed by N on July 24, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.