test

Kangana के बयान पर बढ़ा विवाद, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख बोले- उन्हें मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से कर दी थी। जिसके बाद से ही उनके इस बयान का विरोध किया जा रहा है। अब एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी कंगना को उनके बयान पर जवाब दिया है। अनिल देशमुख ने कहा कि कंगना रनौत को मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

अनिल देशमुख का पलटवार

अनिल देशमुख की यह टिप्पणी कंगना द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से करने के बाद उनके खिलाफ उठ रही एक्शन की डिमांड के बीच आई है। अनिल देशमुख ने कहा, 'कंगना रनौत को मुंबई और महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है।' इसके साथ ही अनिल देशमुख ने इस बात का भी संकेत दिया कि कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई पुलिस और शहर की छवि को बदनाम करने के लिए एक्शन भी लिया जा सकता है।

पीओके से की थी मुंबई की तुलना

आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत ने कहा था कि वह बॉलीवुड के ड्रग लिंक के बारे में जानती हैं। वह नारकोटिक्स ब्यूरो कंट्रोल की मदद कर सकती हैं लेकिन इसके लिए उन्हें सुरक्षा दी जाए। कंगना ने कहा कि उन्हें सेंटर या फिर हिमाचल प्रदेश की सुरक्षा चाहिए। क्योंकि उन्हें मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर है। उनके इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई न आने की सलाह दी थी। जिसके बाद कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुंबई उन्हें पीओके जैसा लग रहा है। कंगना के इस बयान का अब विरोध किया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कंगना द्वारा मुंबई की तुलना पीओके से करने पर अपना प्यार मुंबई के लिए दिखाया है।

वहीं कंगना ने एक बार फिर संजय राउत पर पलटवार करते हुए उन्हें खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि वह मुंबई वापस लौट रही हैं। ऐसे में किसी के बाप में हिम्मत है तो उन्हें रोक के दिखाए। कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई वापस नहीं आऊं। ऐसे में मैंने अब आने वाले सप्ताह में 9 सितंबर को मुंबई वापस लौटने का फैसला किया है। मैं उस समय को भी पोस्ट करूंगी जब मैं मुंबई एयरपोर्ट पर उतरूंगी। कंगना ने आगे लिखा, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lQAz36
Kangana के बयान पर बढ़ा विवाद, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख बोले- उन्हें मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं Kangana के बयान पर बढ़ा विवाद, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख बोले- उन्हें मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं Reviewed by N on September 04, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.