test

70 साल की हुईं एक्ट्रेस पूनम सिन्हा, मां को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने किया विश

नई दिल्ली। बीते दिन यानी कि 10 अक्टूबर को एक्ट्रेस पूनम सिन्हा ने अपना 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर पूनम की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने मां संग बेहद ही खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे लोगों ने बेहद ही पसंद किया। सोनाक्षी ने मां को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामाएं देते हुए उन्हें क्यूट अंदाज में विश किया है। मां-बेटी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस और कई बड़ी हस्तियां भी एक्ट्रेस को बधाई देते हुए दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें-https://www.patrika.com/bollywood-news/police-arrested-person-who-made-furious-comments-on-sonakshi-sinha-6355161/

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मां पूनम संग बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए तस्वीर को शेयर किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पूनम और सोनाक्षी हाथों में गुब्बारे लिए खड़े हैं। सोना ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकमानाएं मेरी cutie patoutie!' पूनम-सोनाक्षी की इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोनाक्षी की इस तस्वीर पर सबसे पहला कमेंट रैपर यो यो हनी सिंह का आया। जिसमें उन्होंने लिखा कि 'आंटी जी आपको जन्मदिन की बधाई यो यो की तरफ से।' वहीं मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी कमेंट करते हुए सोनाक्षी से उनकी ओर से बर्थडे विश करने की बात कही।

सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में पिता शत्रुघन सिन्हा संग उनका एक सॉन्ग रिलीज़ हुआ था। जिसका नाम 'जरूरत' है। गाने को काफी पसंद किया गया। वहीं जल्द ही आपको वह अजय देवगन और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म का पोस्ट रिलीज़ हो चुका है। जिसमें सोनाक्षी का लुक देखने लायक है। इस फिल्म के निर्माता अभिषेक दूधिया है। बता दें सोनाक्षी को आखिरी बार 2019 में 'दंबग 3' में देखा गया था। सलमान खान और सोनाक्षी की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34IS7q1
70 साल की हुईं एक्ट्रेस पूनम सिन्हा, मां को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने किया विश 70 साल की हुईं एक्ट्रेस पूनम सिन्हा, मां को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने किया विश Reviewed by N on October 11, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.