test

क्या गर्मी में नहीं फैलता कोराना, दिलीप कुमार ने फैंस को दी जानकारी, वारयल हुआ मैसेज

मुंबई। कोराना वायरस का असर हर रोज बढ़ रहा है। सरकार और सेलेब्स लोगों का इससे बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसी बीच एक मेसैज वायरल हो रहा है जिमसें दावा किया जा रहा है कि गर्मी के मौसम में कोरोना नहीं फैलता है। इसलिए देश में इसका अब ज्यादा असर नहीं होने वाला है। इसी तरह की चर्चा वेटरन एक्टर दिलीप कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है।

क्या गर्मी में नहीं फैलता कोराना, दिलीप कुमार ने फैंस को दी जानकारी, वारयल हुआ मैसेज

इससे पहले बीते सोमवार को वेटरन एक्टर दिलीप कुमार ने भी एहतियात के तौर पर सेल्फ आइसोलेशन की घोषणा की थी। बुधवार को उन्होंने अपने एक ट्वीट मैसेज में लिखा,' मुझे बताया गया है कि कोरोना वायरस सर्दी और गर्मी दोनों में फैल सकता है। इसलिए आपसे मेरी अपील है कि भीड़भाड़ वाली जगहों और अनावश्यक रूप से आउटडोर ना जाएं।'

क्या गर्मी में नहीं फैलता कोराना, दिलीप कुमार ने फैंस को दी जानकारी, वारयल हुआ मैसेज

14 दिनों तक रहेगा स्टाम्प
कोरोना वायरस से बचने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स अपनी तरफ से सोशल मीडिया पर जागरूकता फैला रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने खुद के आइसोलेशन में रहने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। अमिताभ ने एक तस्वीर साझा की जिसमें उनके हाथ पर बीएमसी का स्टाम्प लगा साफ दिखाई दिया। इस स्टाम्प में सेल्फ आइसोलेशन यानी कोरंटाइन की जानकारी है। साथ ही सिंगर सोनू निगम ने भी ये स्टाम्प लगवाया है।

गौरतलब है कि यह स्टाम्प बृहन मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से उन लोगों पर लगाया जा रहा है, जो कोरंटाइन में हैं। ये स्टाम्प बायें हाथ पर लगाया जा रहा है। बीमएसी के अनुसार ये एक तरह से सम्मान का बिल्ला है, जो लगातार 14 दिनों तक रिमांइडर के रूप में काम करेंगा। यह आसानी से अन्य लोगों को दिख जाएगा और याद दिलाएगा कि उन्हें घर जाना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2w8gWyD
क्या गर्मी में नहीं फैलता कोराना, दिलीप कुमार ने फैंस को दी जानकारी, वारयल हुआ मैसेज क्या गर्मी में नहीं फैलता कोराना, दिलीप कुमार ने फैंस को दी जानकारी, वारयल हुआ मैसेज Reviewed by N on March 18, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.