test

पैसों के लिए सड़क पर करतब दिखाने को मजबूर हुई बुजुर्ग महिला, मदद को आगे आए रितेश देशमुख

कोरोना वायरस (Coronas Virus) की वजह से लगे लॉकडाउन (Lockdown) के कारण लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कई लोग बेरोजगार हो गए। ऐसे में वे छोटा—मोटा काम कर अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। कोरोना महामारी के इस संकट के समय में बॉलीवुड सेलेब्स लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। उनका यह नेक काम अभी भी जारी है। हाल ही रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने एक बुजुर्ग महिला (Warrior Aaji) की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। दरअसल, रितेश एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैसों के लिए सड़क पर करतब दिखाने को मजबूर है। वीडियो में बुजुर्ग महिला बैंबू स्टिक के जरिए स्टंट कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर लोग इस महिला को वॉरियर आजी मां कहकर संबोधित कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद रितेश देशमुख ने महिला की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। साथ ही इस बुजुग्र महिला की तारीफ भी की। बैंबू स्टिक से महिला के स्टंट, लगन, मेहनत देख हर कोई उन पर गर्व महसूस कर रहा है। सोशल मीडिया पर महिला की काफी तारीफ हो रही है। स्टंट देखकर लोग उन्हें वॉरियर आजी मां कहकर बुला रहे हैं।

रितेश देखमुख ने भी वीडियो देखने के बाद महिला की तारीफ की और मदद के लिए भी हाथ आगे बढ़ाया है। रितेश ने सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो शेयर कर उनके बारे में जानकारी मांगी। उनको महिला के बारे में पता भी लग गया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनकी टीम ने इस महिला से संपर्क साध लिया है। हालांकि अभिनेता ने यह नहीं बताया कि वे किस तरह से महिला की मदद करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Egdrd3
पैसों के लिए सड़क पर करतब दिखाने को मजबूर हुई बुजुर्ग महिला, मदद को आगे आए रितेश देशमुख पैसों के लिए सड़क पर करतब दिखाने को मजबूर हुई बुजुर्ग महिला, मदद को आगे आए रितेश देशमुख Reviewed by N on July 24, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.